कदाना में खुला निर्मला पीजी, हर लड़की को अलग बैड, अलमारी की मिलेगी सुविधा, हवन-यज्ञ की आहुतियों से किया शुभारंभ।
ज्वाली – अनिल छांगू
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अधीन महिला पोलिटेक्निक कॉलेज कदाना के समीप निर्मला पीजी का हवन-यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ निर्मला देवी द्वारा रिबन काटकर किया गया।
संचालक मनोज कुमार ने बताया कि पीजी में रहने वाली लड़कियों को रहने के साथ खाने की सुविधा उपलब्ध है। इन्वर्टर की सुविधा भी उपलब्ध है ताकि बिजली का कट लगने पर बिजली की परेशानी न हो।
निर्मला पीजी में हर लड़की को अपना अलग बैड, अलग अलमारी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वहां पर लड़कियां अपना सामान रख सकें।
यहां आने वाली लड़कियों को मात्र अपने कपड़े व किताबें ही लानी होंगी बाकी सारी सुविधा पीजी में उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि पीजी में रहने वाली लड़कियों को खाने की सुविधा भी मिलेगी। सारे कैंपस पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी।
लड़कियों को पूजा करने के लिए भव्य मंदिर बनाया गया है। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।

