
ककीरा, भूषण गुरुंग
आज 7 वा अंतरास्ट्रीय योग दिवस ककीरा के आसपास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए मनाया गया । वही छोटे छोटे बच्चों को भी घरो में योग करते देखा गया।
वही ककीरा के एक्स सर्विस लीग के अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण सिंह थापा के अध्यक्षता में सभी सदस्यों द्वारा हरिगिरी आश्रम के प्रांगण मे योग किया गया। कैप्टन पूर्ण सिंग ने बताया कि कोरोना काल के दौरान योग करने से अपनी युमिनीटी बूस्टर को बढ़ाने मे का काफी योगदान रहा।
वही चिलामा पंचायत के शक्ति महिला मंडल के प्रधान मीरा थापा के अगुवाई में भी महिला मंडल भवन चिलामा में भी सभी सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए योगा आसन किया गया।
मीरा थापा ने बताया कि योग आज कल के समय मे एक जीवन का हिस्सा बन चुका है।इस लिया सुबह उठ कर ज़रूर योग करे ताकि अपने आप को रोग मुक्त बनाया जा सके।और शरीर में जो भी छोटी बड़ी बीमारिया है उनसे लड़ा जा सके।
