ककीरा में भूस्खलन के कारण मकान के जमींदोज होने का खतरा, बीते वर्ष भी इस परिवार के समक्ष आई थी समस्या

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

विकासखंड भटीयात के अंतर्गत ग्राम पंचायत ककीरा में बीती शाम करीब 7 बजे एक बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले गरीब परिवार के घर के आगे का हिस्सा भूस्खलन का शिकार हो गया। जिसके कारण उनके घर को जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाला राजकुमार पुत्र साधु राम गांव ककीरा वार्ड नंबर 1 तहसील भटियात जिला चंबा का स्थाई निवासी है और गत वर्ष भी बरसात के दिनों में भूस्खलन के कारण इनके मकान को ढह जाने का खतरा पैदा हो गया था और प्रशासन द्वारा आनन-फानन में क्रेटवर्क करवा कर लीपापोती कर दी गई थी।

प्रश्न यह है कि अगर प्रशासन द्वारा उस समय जो काम करवाया गया था, वह इतना पुख्ता और मजबूत होता तो आज इस परिवार को दोबारा यह दिन ना देखना पड़ता कि पुनः इनके घर को जमींदोज हो रहा होता। लगातार हो रही बारिश के कारण बीती शाम इनके प्रांगण की जगह पूर्ण रूप से भूस्खलन का शिकार हो गई। जिसके कारण पूरी रात यह 13 सदस्य परिवार आंख मूंदकर सो भी नहीं पाया।

इस सारे मामले हेतु जब ग्राम पंचायत प्रधान ककीरा इंदु से संपर्क साधा गया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरीब परिवार के साथ सहानुभूति रखता है और इस संदर्भ में ग्राम पंचायत द्वारा मौका कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

तो वही स्थानीय पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में जो भी नुकसान इस परिवार का हुआ है उसका मौका कर लिया गया है और रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी जाएगी और प्रशासन इस परिवार को आश्वस्त करता है कि विभाग द्वारा यथासंभव मदद की जाएगी।

तो वहीं इस परिवार के मुखिया राजकुमार ने ग्राम पंचायत ककीरा एवं स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह मेरे परिवार की मदद करें ताकि उसका बनाया हुआ घरौंदा कहीं प्राकृतिक आपदा का शिकार ना हो जाए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...