ककीरा के संन्यास आश्रम में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ककीरा के संन्यास आश्रम में राजेश्वरानंद भारती महाराज के अनुयायियों के द्वारा आज सुबह ठीक 9:00 बजे के करीब पठानकोट से आए हुए ट्रस्टी संजीव कटारिया और उनकी धर्मपत्नी जो कि इस पूजा के मुख्य जजमान के रूप में शिरकत हुए, उसके साथ स्थानीय ट्रस्टि देवेंद्र राज महाजन और तरुण मल्होत्रा और स्थानीय लोगों के द्वारा आचार्य पंडित नवीन शर्मा के अगुवाई में गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई।

सबसे पहले स्वामी राजेश्वरानंद भारती महाराज और स्वामी हरी गिरि महाराज के संगमरमर की मूर्ति को दूध दही और गंगाजल के साथ अन्य सामान डाल कर स्नान करवाया उसके बाद उनको नूतन वस्त्र पहनाया गये। पूजन करने का साथ ट्रस्टियों के द्वारा ब्राह्मणों को पूजन किया गया।

उसके बाद स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन करने के बाद की 1 बजे से शाम के 4:00 बजे तक गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर स्थानीय ट्रस्टयो के द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बकलोह के आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भंडारे का आनंद लिया।

वही ऊषा माता के जय मां प्रेमी के द्वारा भी ककीरा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की वही बकलोह के राम शरणम् वाले भक्तों के द्वारा भी अपने गुरु के आश्रम में जाकर गुरु पूर्णिमा में अपने गुरु के आशीर्वाद लिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...