ककीरा कस्बा ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की हुई खूब प्रशंसा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत ककीरा कस्बा में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान वैजनाथ के प्राचार्य रविंद्र कुमार की अगुवाई में एक दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण किया।

विभिन्न पंचायतों में कांगड़ा ,नगरोटा बगवां ,परागपुर हमीरपुर ,भवारना ,जिला ऊना से, चंबा के मैहला, भरमौर से आए प्रतिभागियों में पंचायत प्रधान, उप प्रधान ,पंचायत समिति अध्यक्ष ,पंचायत सचिव, पंचायत निरीक्षक,उपनिरिक्षक टीम में मौजूद रहे।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने ग्राम पंचायत का ककीरा कस्बा में सुंदर तरीके से निर्मित दस लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन व दस लाख रुपए की राशि खर्च से तैयार आंगनवाड़ी भवन का दौरा किया।

मुख्य सड़क से बढ़ीगी गांव के लिए तीस लाख रुपए की लागत से कंक्रीट से मार्ग निर्माण को निहारा। प्रतिभागियों ने इससे प्रेरणा लेकर अपनी पंचायतों में भी इस तरह के भवन बनाने का प्रण लिया।

बता दें कि खंड की पंचायत का ककीरा कस्बा में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान बैजनाथ द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण शिविर किया गया।

प्रतिभागियों द्वारा आलीशान व उच्च गुणवत्ता से निर्मित भवन को देख प्रतिभागियों ने प्रधान ग्राम पंचायत ककीरा कस्बा के उमेश कुमार, उप प्रधान बलविंदर कनिष्ठ, अभियंता भुवनेश्वर पंचायत सचिव महाशू राम, तकनीकी सहायक विनय ,वीआरजीएस संजना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की खूब प्रशंसा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

हिमखबर डेस्क  मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने...