कंडवाल बैरियर पर मॉनिटरिंग के लिए नाका स्थापित, टीमें गठित: सुरेन्द्र ठाकुर

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

कोरोना के बढ़ते ग्राफ के दृष्टिगत प्रदेश सरकार तथा ज़िला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में स्थानीय प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ने जानकारी दी है कि पंजाब से सटे कंडवाल बैरियर पर प्रवेश करने वाले लोगों की मॉनिटरिंग के लिए गत मध्य रात्रि से पुलिस तथा प्रशासन द्वारा नाका स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाके पर निगरानी के लिए टीमें गठित की गई है जो ज़िला की सीमा में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखेंगी।

उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से ज़िला में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ज़िला में प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से सुबह पांच 5 बजे तक लागू नाईट कर्फ्यू के दौरान बॉर्डर पर सामान्य आवाजाही बन्द रहेगी जबकि आवश्यक सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति हॉटस्पॉट एरिया से ज़िला की सीमा में प्रवेश करता है और उसके पास 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट है तो उसे क्वारंटीन होने में छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त कोविड की दोनों वैक्सीन करवा चुके व्यक्ति, कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके मरीजों व 10 साल तक के बच्चों को भी क्वारंटीन होने में छूट रहेगी।

सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हिमाचल से बाहर रहने वाले व्यक्ति जो ज़िला में किसी बिज़नेस, मेडिकल या ऑफिस के उद्देश्य से 72 घण्टों के लिए आते हैं उन्हें क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। लेकिन इन सभी व्यक्तियों को कोविड नियमों की सख्ती से पालना करते हुए भीड़भाड़ व आम लोगों से मिलने के साथ-साथ सभी समारोहों में शामिल होने से दूर रहना होगा।

उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट एरिया से जो भी व्यक्ति बॉर्डर के रास्ते ज़िला में प्रवेश करेगा प्रशासन उसकी सूचना संबंधित एसडीएम व बीडीओ से साझा करेगा ताकि इन व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने सभी पार्षदों व पंचायत प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में कोविड प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी रखने को कहा है।

उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों में यदि कोरोना के कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उसकी सूचना संबंधित क्षेत्र की आशा वर्कर या स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से प्रशासन को दें । उन्होंने सभी लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...