कँगना रनौत ने राहत कोष में पैसा जमा ना होने पर हिमाचल सरकार पर उठाये सवाल।
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल से संबंध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कँगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिये राहत कोष में पैसा जमा ना होने पर हिमाचल सरकार पर सवाल उठाए हैं।
हिमाचल में आयी आपदा के बाद हिमाचल के लोगों द्वारा हिमाचल से जुडी हस्तीयों को ट्रोल किया जा रहा था कि कोई भी ऐसे समय में हिमाचल की मदद के लिए आगे क्यों नहीं आ रहा।

अब कँगना रनौत द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ये कहा जा रहा है 50-60 बार उनकी टीम पैसे डोनेट करने की कोशिश कर चुकी है लेकिन आपदा राहत कोष वाले खाते में पैसे जमा नहीं हो पा रहे।
साथ में सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा गया है सरकार द्वारा आपदा राहत कोष भी नहीं सम्भला जा रहा ये शर्म की बात है।

