औट टनल में कार से टकराई NHPC स्टाफ ले जा रही बस, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में औट टनल से एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एनएचपीसी के स्टाफ को ड्यूटी पर ले जा रही एचआरटीसी बस व निजी कार में टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क़ुल्लू डिपो की (HP-66-6065) एचआरटीसी बस एनएचपीसी के स्टाफ को ड्यूटी पर ले जा रही थी। औट टनल क्रॉस करते समय बस सामने से गलत दिशा में आ रही (PB-31P-0807) कार से जा टकराई। हादसे में कार व बस के भीतर कुछ यात्रियों को आंशिक चोटें आई है।

एचआरटीसी बस चालक की मुस्तैदी के चलते करीब दो दर्जन लोगों की जान बच गई। बस के भीतर एनएचपीसी के 22 स्टाफ मेंबर मौजूद थे। जो पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग का कहना है कि बस व कार के सभी सुरक्षित है। हादसे में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। बस को हुए नुकसान की कार चालक ने भरपाई कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...