औट टनल में एक्सयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी, 28 जून – डॉली चौहान

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के औट में बनी टनल में मंगलवार सुबह एक एक्सयूवी ने  बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक व्यक्ति निहरी और दूसरा बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के सात लोग एक्सयूवी में सवार होकर यहां घूमने के लिए आए हुए थे। टनल के अंदर उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक्सयूवी सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।

औट थाना पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से मंडी सदर थाने को इसकी सूचना दी और भ्यूली पुल पर नाका लगवाया। यह एक्सयूवी जब नाके के पास पहुंची तो इन्हें तुरंत प्रभाव से पकड़ लिया गया।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...