ओआरओपी संशोधन जल्द से जल्द की जाए लागू

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक संगठन की कोटला इकाई की तिमाही की बैठक कैप्टन चुनीलाल की अध्यक्षता में विश्राम गृह कोटला के प्रांगण में मंगलवार को हुई। जिसमें लीग के सभी ब्लॉक उपाध्यक्षों सहित कई गणमान्य सदस्य ने हिस्सा लिया।

लीग के सचिव कैप्टन प्रताप सिंह चौहान (ओआरओपी) वन रैंक वन पेंशन को केंद्र सरकार द्वारा संशोधन करने के बारे में सरकार की असमर्थता और लागू न करने पर अपने विचार सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि ओ आर ओ पी का संशोधन 1 जुलाई 2019 से लागू होना था।

मगर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार ने अपनी असमर्थता जाहिर की जो अति दुखद है। जो कि पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय है। जिसमें गहन चर्चा के उपरांत सभी सदस्यों ने एकमत होकर सरकार के प्रति शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन किया।

लीग के अध्यक्ष कैप्टन चुन्नीलाल ने सरकार से अनुरोध किया की सरकार जल्द से जल्द पूर्व सैनिकों की मांग को स्वीकार कर ओ आर ओ पी लागू करें । इसके साथ अध्यक्ष ने कहा कि रिजर्व आए हुए पूर्व सैनिकों के साथ सरकार द्वारा अनदेखी की गई है। अतः उनकी पेंशन संशोधन जल्द से जल्द लागू की जाए।

उन्होंने राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश से अनुरोध किया कि पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की तर्ज पर हिमाचल में भी गार्डियन ऑफ गवर्नेंस (GOG) का गठन होना चाहिए जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाया जाए और भ्रष्टाचार को मिटाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...