सोलन – रजनीश ठाकुर
जनपद से वीरवार दोपहर एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से सोलन के नामी ठेकेदार के बेटे व बेटी की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार हादसा ऑस्ट्रेलिया स्थित विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड में पेश आया। घटना 24 जनवरी दोपहर करीब 3:50 बजे की है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान नामी ठेकेदार गुरमीत सिंह का बेटा व बेटी समेत उनकी मौसी-मौसा व मौसी की बेटी भी हादसे का शिकार हुए है।
हादसे की सूचना मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंची। तीनों महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाला। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मौसा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों में नामी ठेकेदार गुरमीत सिंह का बेटा शिवम (24) व बेटी सुहानी (22) समेत उनकी मौसी व मौसी की बेटी शामिल है। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। सोलन वासियों में शोक का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि मौजूदा समय में वह पंजाब के होशियारपुर चले गए हैं जहां उनके नानी के घर हैं। शिवम छह साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और अब वहीं नौकरी कर रहा था, जबकि सुहानी दो साल पहले पढ़ाई के लिए गई थी। वहीं उनकी मौसी व उनका परिवार घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था।

