ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की वीरता और राष्ट्रभक्ति को सलाम : राजीव राणा

--Advertisement--

पहलगांव आंतकी हमले के शहीदों को सच्ची श्रधांजलि

शिमला – नितिश पठानियां 

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के सभी वीर जवानों को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने बधाई देते हुये कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध कार्यवाही पहलगांव आंतकी हमले में हुये शहीदों को सच्ची श्रधांजलि है।

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन हमारे देश की संप्रभुता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक था और भारतीय सेना ने इसे अद्वितीय साहस, अनुशासन और रणनीतिक कुशलता के साथ पूरा किया।

भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया है कि जब बात भारत की सुरक्षा की हो, तो वह हर चुनौती का सामना दृढ़ता और सम्मान के साथ करती है।

इस अभियान के माध्यम से भारत ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि हमारी एकता और सीमाओं से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हम इस बात पर भी गर्व करते हैं कि यह पूरा अभियान मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर के संचालित किया गया। सेना की यह संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली प्रशंसनीय है।

राणा ने कहा कि हम दलगत राजनीती से ऊपर उठ कर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर सेना देश के साथ खड़े हैं और देश की एकता का समर्थन करते हैं।

प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने अपने बयान में कहा

“भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा की बात आती है, तब वह पूरी निष्ठा, वीरता और समर्पण के साथ अपना धर्म निभाती है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा, अखंडता और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...