व्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के नादौन थाना के तीन कर्मचारी नशे की हालत में मिले हैं। रात के समय पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए निरीक्षण में एसएचओ सहित तीन कर्मचारी नशे में धुत पाए गए। तीनों कर्मचारियों का मेडिकल करवाने के बाद नशे की पुष्टि होने पर सस्पेंड कर विभागीय जांच बिठा दी गई है।
सस्पेंड किए गए तीनों पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा मंगलवार रात को नादौन थाना के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान एसपी हमीरपुर ने 11:30 बजे के करीब थाना के सभी कर्मचारियों को फॉल इन किया।
इस दौरान एसएचओ समेत 3 कर्मचारी नशे में प्रतीत हुए एसपी हमीरपुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन तीनों का मेडिकल करवाया। इसमें एसएचओ नादौन योगराज चंदेल, एचएसआई बेसरी लाल, हेड कांस्टेबल सतिन्द्र शामिल है। बुधवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी हमीरपुर ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है।
बड़ी बात यह है कि यह थाना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गृह विधानसभा क्षेत्र का है। एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा का कहना है कि तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान तीनों नशे में प्रतीत हुए थे जिसके बाद उनका मेडिकल करवाया गया है उन्होंने कहा कि मामले में विभागीय जांच बिठा दी गई है और पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

