एसपी की अगुवाई में पुलिस की ब्‍यास में दबिश, 16 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

जिला कांगड़ा और हमीरपुर की सीमा पर सुजानपुर में ब्‍यास नदी में खनन कर रहे माफिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रात दो बजे यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक सुजानपुर पुलिस टीम ने पांच जेसीबी मशीन व 13 टिप्पर खनन करते हुए कब्जे में लिए हैं तथा 16 चालकों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक डाक्‍टर आकृति शर्मा व एसएचओ सतपाल शर्मा सहित टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पता चला है कि व्यास नदी में खनन कर सामग्री को कांगड़ा क्रशरों में ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने नदी को क्रास करके खनन माफिया शिकंसा कसने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि जब रात दो बजे पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, उस दौरान आधे जेसीबी मशीन आपरेटर कांगड़ा की सीमा की तरफ भाग निकले हैं। लेकिन अब पुलिस सभी खनन माफिया को पकड़ने लिए रवाना हो गई है।

पुलिस अधीक्षक डाक्‍टर आकृति शर्मा के मुताबिक पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ रात को सरकारी खनिज चोरी करने पर मामला दर्ज कर लिया है तथा खनन करने वाले जेसीबी आपरेटर सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन मेंजुटी है तथा अब खनन माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो

पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए...

LSD तस्करी मामला: गिरफ्तार पुलिसकर्मी कुल्लू पुलिस के नहीं, STF में तैनात — SP कुल्लू

हिमखबर डेस्क पुलिस अधीक्षक, कुल्लू मदन लाल कौशल ने आज...

सदर क्षेत्र में घर-घर जाकर बांटे औषधीय महत्व के अश्वगंधा के पौधे

हिमखबर डेस्क अश्वगंधा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के...