एमएसपी पर एक्ट न बनने से अखिल भारतीय किसान सभा हुई लाल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

एम एस पी पर एक्ट न बनने से अखिल भारतीय किसान सभा लाल हो गई है। इसी के चलते सी टी यू ने लाल झंडो के साथ स्वारघाट में प्रदर्शन किया। किसानों ने स्वारघाट में नारेबाजी करने के साथ ही एस डी एम को मांगों सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर मजदूर नेता भाग सिंह चौधरी ने कहा कि जब तक एम एस पी पर कानून नहीं बन जाता किसान अपना आंदोलन बन्द नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यू पी के लखीमपुर में किसानों पर मंत्री के बेटे द्वारा चढ़ाई गई कार मामले में मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की जाए।

किसानों की मांग थी कि आंदोलन के दौरान जो किसान शहीद हुए है उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नोकरी दी जाए। किसान नेताओं का कहना था कि आंदोलन के दौरान किसानों पर जो झूठे केस बनाए गए हैं उन्हें भी वापिस लिया जाए और जब तक ये मांगे पूरी नहीं हो जाती ये आंदोलन यूं ही संघर्षरत रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...