एनसीपी हिमाचल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुए आप में शामिल

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

NCP हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा जिन्हें हिमाचल के बेटे के नाम से जाना जाता है उन्होंने आज विधिवत् तरीके से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

रविन्द्र सिंह डोगरा को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्तिगत तौर पर पटका पहना कर स्वागत किया और पार्टी में ज्वाइन करवाया.

इस मौके पर मनीष सिसोदिया के साथ हिमाचल के प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, हिमाचल के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, संगठन मंत्री सत्येन्द्र तोंगर, विकास धीमान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

गौरतलब है क्योंकि विगत 10 वर्षों से रविन्द्र सिंह डोगरा ने हिमाचल के अनेक जिलों में जनता के काम किए और कोरोना काल के दो साल इन्होंने मंडी – कांगड़ा- हमीरपुर और सुजानपुर के गाँव गाँव जा कर सैनेटाईजेशन का काम किया था तथा सभी प्रकार की दवा इत्यादि अपनी ओर से हर घर को प्रदान की इनकी समाजसेवा का यही बेहतर उदाहरण है के हिमाचल प्रदेश से एक मात्र रविन्द्र सिंह डोगरा ही हैं. जिनका नाम लगातार तीन बार( 2020 , 2021 , 2022 ) में पद्म सम्मान के लिए हिमाचल से केन्द्र सरकार को भेजा गया है.

रविन्द्र सिंह डोगरा हमीरपुर की बमसन तहसील की गवारडू के करसोह गाँव से संबंध रखते हैं जोकि सुजानपुर विधानसभा में आता है उनके आने से आम आदमी पार्टी की हमीरपुर – बिलासपुर – ऊना तथा कांगड़ा- मंडी के क्षेत्रों में पकड़ मजबूत होगी क्योंकि इन सभी जगहों पर डोगरा ने जनता के काम किए हैं और उनका जनसंपर्क भी इन इलाकों में बहुत है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...