एनसीटीई नियमों के तहत शास्त्री भर्ती करवाने को लेकर बेरोजगार शास्त्री बीएड शिक्षक उपमुख्यमंत्री से मिले।
शाहपुर – नितिश पठानियां
हिमाचल सरकार ने शास्त्री अध्यापकों के पदों की बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस बार सरकार ने एनसीटीई के तहत शास्त्री भर्ती नियमों में बदलाव कर दिया गया था, जिससे अब शास्त्री भर्ती में बीएड की अनिवार्यता लागू हो गई है।
साथ ही साथ बीए संस्कृत और एमए संस्कृत पास अभ्यर्थी भी इस बार शास्त्री भर्ती में शामिल किए गए हैं।भर्ती प्रक्रिया में 17 नवंबर को सामान्य श्रेणी की कॉउंसलिंग हो गई लेकिन अन्य वर्गों की निदेशक शिक्षा विभाग के आदेशों के चलते प्रशासनिक कारणों के कारण रोक दी गई।
जिसके चलते आज चंगर क्षेत्र के लंज-मनेई में एक कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बेरोजगार शास्त्री बीएड संघ के सदस्य विधायक केवल पठानिया की अगुवाई में मिले व अपना मांग पत्र सौपा।
जिसमें शास्त्री भर्ती एनसीटीई के नियमों के तहत करने की मांग उठाई। साथ रोकी गई भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की है।
संघ के सदस्यों ने बताया कि वे आज अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले व व मांगों को पूरा करने का पूर्व आश्वासन दिया है।

