एनएचएम कर्मचारियों को एक जनवरी से नियमित पे स्केल, हड़ताल खत्म

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में दो दिन से स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहने के बाद वीरवार को प्रदेश सरकार ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की मांगें मान ली हैं। इन कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2022 से नियमित पे स्केल मिलेगा। इससे लिपिक से लेकर अधिकारी तक को 5 से 15 हजार रुपये तक का फायदा होगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है। यह काम पर लौट आए हैं।  सरकार ने तीन महीने के भीतर कर्मचारियों के लिए दूसरे राज्यों की एचआर नीति बनाने का आश्वासन दिया है। मांगें मानने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। हालांकि गुरुवार को दस बजे से इन कर्मचारियों के प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में धरने प्रदर्शन शुरू हुए।

चार बजे स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा के बाद उन्हें मान लिया। एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमीन चंद ने बताया कि कर्मचारियों को तीन फीसदी इंक्रीमेंट इसके ऊपर पांच फीसदी एक और इंक्रीमेंट देने पर भी सहमति बनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...