एनआईटी हमीरपुर की छात्रा अदिति सिंह को माईक्रोसॉफ्ट कम्पनी में मिला 50 लाख का सैलरी पैकेज

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो, उक्त पंक्तियों को चरितार्थ किया है ग्राम पंचायत मझेड़ा के तहत गांव कछेड़ा की अदिति सिंह ने, अदिति सिंह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के बेंगलुरु में एस डब्ल्यू ई के पद पर नियुक्ति हुई हैं, अदिति सिंह की सालाना पैकेज 50 लाख रुपए पर नियुक्ति हुई है।

अदिति सिंह की प्रारंभिक शिक्षा आशाधार पब्लिक स्कूल भुआणा, दसवीं की पढ़ाई डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर तथा प्लस टू आदित्य सिंह ने बिरला बालिका विद्यापीठ राजस्थान से की तत्पश्चात एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में मई 2022 में डिग्री हासिल की।

इसके पश्चात सीधा ही माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक बड़े पद पर नियुक्ति मिलने से पूरे चंगधार क्षेत्र में खुशी की लहर है। किसान नेता मंजीत डोगरा ने अदिति सिंह तथा उनके पिता बिक्रमजीत सिंह, माता मंजू बाला तथा समस्त परिवारजनों को बधाई दी तथा कहा की अदिति सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करके युवाओं के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...