एडीसी ने गद्दी-गुज्जर कल्याण बोर्ड की प्रस्तावित बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला 09 जुलाई: राजीव जस्वाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में 14 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली गद्दी-गुज्जर कल्याण बोर्ड की प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर आज राजकीय महाविद्यालय के त्रिगर्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को बैठक के सफल आयोजन को लेकर अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्य समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

एडीसी ने बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभागार में रंग-रोगन की व्यवस्था करने, विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों को ध्वनि प्रसारण सेवा तथा नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई इत्यादि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को यातायात तथा पार्किंग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि किसी भी स्तर पर आम जनमानस को असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर आईएएस(प्रोवेशनर)गुरसिमर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एसी टू डीसी डॉ.मदन कुमार, डीएसपी बलदेव दत्त, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग विकास ठाकुर, अधिशाषी अभियंता नगर निगम एसएस परमार, जिला नाज़र अजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...