एचपी शिवा परियोजना का बड़ा कदम: धर्मपुर के किसानों ने बेची मौसम्मी की पहली उपज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (एचपी शिवा) से जुड़े किसानों को अपनी मेहनत का मीठा फल मिलना शुरू हो गया है। धर्मपुर ब्लॉक के अरली परयाल क्लस्टर के दस किसानों ने अपनी मौसम्मी (स्वीट लाइम) की पहली फसल की बिक्री कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह बिक्री एपीएमसी कांगनी, मंडी के लिए की गई।

उपनिदेशक उद्यान डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि एचपी शिवा क्लस्टर से 10 क्विंटल (1000 किलो) मौसम्मी की उपज किसानों द्वारा बेची गई। एपीएमसी द्वारा घर के समीप से ही उनकी यह फसल खरीद की गई, जिससे बागवानों को ढुलाई के व्यय से भी राहत मिली है। इससे न केवल उनकी निश्चित आय का मार्ग प्रशस्त हुआ है बल्कि परियोजना की सार्थकता भी सिद्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग एपीएमसी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परियोजना के तहत फल उत्पादकों को उनकी उपज के विपणन के लिए मंच उपलब्ध करवा रहा है। इसके लिए हाल ही में आढ़तियों के साथ भी समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं।

किसानों ने इस तरह के विपणन अवसर प्रदान करने के लिए बागवानी विभाग के प्रयासों की सराहना की है। किसानों का कहना है कि विभाग के सहयोग से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने और बाजार तक पहुँचने में मदद मिली है। यह सफलता एचपी शिवा परियोजना के तहत बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...