एचडीएफसी बैंक फेस्टिव ट्रीट्स 4.0 में मिलेंगे 10,000 से ज्यादा ऑफर्स

--Advertisement--

Image

शिमला, 29, सितंबर, 2022 – नितिश पठानियां

एचडीएफसी बैंक इस फेस्टिव सीज़न को और ज्यादा बड़ा व बेहतर बनाने के लिए फेस्टिव ट्रीट्स 4.0 लाया है,जो इसके वार्षिक अभियान का चौथा संस्करण है। इसमें एचडीएफसी बैंक के सभी बैंकिंग और लेंडिंग उत्पादों पर आकर्षक ऑफर एवं शॉपिंग पर छूट प्राप्त होगी।

तीन सालों तक अत्यधिक सफल अभियान चलाने के बाद इस साल की थीम गो बिग दिस फेस्टिव सीज़न है। यह बैंक ग्राहकों को अकाउंट्स,लोन, कार्ड एवं ईएमआई में अनेक ऑफर्स द्वारा त्योहारों पर उनकी सभी इच्छाएं पूरी करने में समर्थ बनाएगा तथा सुनिश्चित करेगा कि पैसा लोगों को दायरे में बांधने की बजाए उन्हें आसानी से उपलब्ध हो सके।

रवि संथानम,चीफ मार्केटिंग ऑफिसर,एचडीएफसी बैंक ने कहा, एचडीएफसी बैंक में हमारा हर निर्णय ग्राहकों की जरूरत पर केंद्रित होता है। फेस्टिव ट्रीट्स ने जश्न के मौसम में ग्राहकों की खुशी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस अनुभव को और ज्यादा सुगम बनाने के लिए बैंक ने ग्राहकों का सफर ऑनलाईन बनाने के लिए अपने डिजिटल चैनल्स का उपयोग किया है।

ग्राहकों को 10 सेकंड में पर्सनल लोन,30 मिनट में एक्सप्रेस कार लोन, तथा कार्ड पर लोन या पूरी तरह से ऑनलाईन इंस्टा अकाउंट खोलने की सुविधा मिल सकती है। इस साल की थीम गो बिग दिस फेस्टिव सीज़न जश्न मनाने और बड़ी खरीद करने के समय को इंगित करती है।

बैंक ने विभिन्न ग्राहकों को 10,000 से ज्यादा ऑम्नी.चैनल ऑफर प्रदान करने के लिए पूरे भारत के मर्चैंट्स के साथ टाई अप किया है। इसका उद्देश्य अपनी 6500 से ज्यादा शाखाओं और 16500 से ज्यादा एटीएम के नेटवर्क द्वारा हर भारतीय तक पहुँचना है।फेस्टिव ट्रीट ऑफर ऑनलाईन,ऑफलाईन,नेशनल,रीज़नल,और हाईपरलोकल मर्चैंट्स पर उपलब्ध होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...