एचआरटीसी बसों में महिलाओं को 50 फीसदी किराये के विरोध में निजी बस के चालक परिचालक मुखर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

एचआरटीसी बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में छूट देने से राजधानी शिमला के निजी बस ऑपरेटर मुखर हो गए है और सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है और यदि यह फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो निजी बस चालक परिचालको ने बसें खड़ी कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दे दी है।

निजी बस चालक परिचालक संघ का कहना है कि सरकारी बसों में 50 फीसदी किराए में छूट के चलते निजी बसों में महिलाएं सफर नहीं कर रही है  निजी बस चालक परिचालकों के रोजगार पर संकट आ गया है। सरकार ने पहली जुलाई से प्रदेश भर में एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही।

सरकार के इस फैसले से महिलाएं सरकारी बसों में  सफर कर रही है और निजी बस ऑपरेटरों को घटा झेलना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि पहले ही पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे दूसरी और यह सरकार इस तरह के फैसले लेकर मुश्किलें और भी बढ़ा रही है।

कोरोना काल में वैसे ही निजी बस ऑपरेटर मुश्किल दौर से गुजरे हैं ओर अब सरकार के इस तरह के फैसले से दोबारा से बसें खड़ी करने की नौबत आ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार चुनावी वर्ष में लोगो को लुभाने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है। प्रदेश में भी केजरीवाल का मुफ्त मॉडल लागू किया जा रहा है। सरकार को रसोई गैस, सीमेंट सहित अन्य जरूरी वस्तुओं में छूट देनी चाहिए न कि बस किराया में।

उन्होंने सरकार  को 10 दिन के भीतर अपने फैसले को वापस  लेने का अल्टीमेटम दिया है ओर यदि दोबारा इस फैसले पर विचार नही किया जाता तो  निजी बस ऑपरेटर बसों को खड़ी कर देंगे और धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...