एचआरटीसी: किराया रिवाइज: अब घरेलू सामान; दो लैपटॉप, दो बैग पर किराया नहीं, सात वस्तुएं रहेंगी नि:शुल्क

--Advertisement--

व्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल सडक़ परिवहन निगम की बसों में यात्री किस प्रकार का सामान नि:शुल्क ले जा सकते हैं, हाल के दिनों में कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हुई थी।

अब इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर के निर्देश पर एक सूची जारी की है। इसमें एचआरटीसी बसों में नि:शुल्क ले जाने वाली वस्तुओं के साथ नए उत्पादों के लिए किराया विवरण भी जारी किया है।

बस में सवारी अपने साथ घरेलू सामान 30 किलोग्राम तथा किसी भी साइज के दो बैग, बच्चों की ट्राली, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, लैपटॉप, सेब बॉक्स के साथ सेब का एक गिफ्ट पैक फ्री में कहीं भी ले जा सकते हैं, लेकिन अगर सवारी साथ नहीं है, तो फिर एक गिफ्ट पैक का हाफ टिकट कटेगा।

सवारी के साथ एक से ज्यादा गिफ्ट पैक पर एक चौथाई किराया लिया जाएगा, जबकि फुल पेटी का पूरा एक सवारी का किराया कटेगा।

एचआरटीसी प्रबंधन ने सवारियों के साथ और बिना सवारी के साथ एचआरटीसी की बसों में ढोए जाने वाले सामान के लिए रिवाइज्ड भाड़ा निर्धारित किया है।

एचआरटीसी की ओर से रिवाइज्ड भाड़े के मुताबिक सवारी के साथ ऑफिस या डाइनिंग चेयर का एक चौथाई किराया वसूल किया जाएगा। डाइनिंग व ऑफिस टेबल फुल टिकट होगा।

पांच सीटर सोफा सेट का डबल टिकट कटेगा। सिंगल बेड बॉक्स का फुल टिकट कटेगा। डबल बेड बॉक्स का डबल टिकट कटेगा, अलमारी का भी डबल टिकट कटेगा।

सिलाई मशीन व पंखे का एक चौथाई किराया कटेगा। प्लास्टिक व फोल्डिंग चेयर का एक से तीन कुर्सियों का एक चौथाई किराया कटेगा।

छह कुर्सियों का हॉफ टिकट व इससे ज्यादा का फुल टिकट कटेगा। साइकिल का हाफ किराया। बच्चों की ट्रॉली व दिव्यांगों की व्हील चेयर का कोई किराया नहीं लगेगा।

दिव्यांग व्यक्ति के बस में न होने पर कुर्सी का एक चौथाई किराया काटा जाएगा। कम्प्यूटर, एलईडी, एलसीडी का एक चौथाई किराया कटेगा। सवारी के साथ दो लैपटॉप बिना किराए के ले जा सकते हैं। दो से ज्यादा पर एक चौथाई किराया काटा जाएगा। वॉशिंग मशीन का फुल टिकट कटेगा।

पथ परिवहन निगम धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, आय में बढ़ोतरी के लिए व्यवस्था लागू की है। सितंबर में निगम धर्मशाला डिवीजन को करीब 16 लाख की आमदनी हुई, जिसमे एक लाख 65 हज़ार का मुनाफा हुआ।

फूल-सब्जियों का किराया

फूलों के बॉक्स का प्रति बॉक्स एक सवारी के किराए का पांचवां हिस्सा वसूल किया जाएगा। इसके अलावा 20 किलो सब्जी का एक चौथाई किराया लिया जाएगा। 40 किलो सब्जी का आधा किराया लगेगा और 40 किलो से ज्यादा सब्जी का फुल किराया लगेगा।

टेबल का डबल टिकट

बिना सवारी के डाइनिंग व ऑफिस चेयर का आधा किराया लगेगा। टेबल का डबल टिकट यानी दो सवारियों के जितना किराया लगेगा। सोफा सेट फाइव सीटर का चार सवारियों के जितना किराया लगेगा।

अलमारी व डबल बेड का भी चार सवारियों के जितना किराया लगेगा। साइकिल का एक सवारी के जितना किराया लगेगा। एलसीडी, एलईडी, मॉनिटरी 21 किलो तक एक सवारी का किराया और इससे ज्यादा पर दो सवारी का किराया लगेगा।

बिना सवारी भी ले जाना होगा सामान

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि बिना सवारी के भी एचआरटीसी की बस में कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा। कंडक्टर मना नहीं कर सकता है।

एमडी का कहना है कि बिना सवारी के भी एचआरटीसी की ओर से हर सामान का भाड़ा निर्धारित किया है। ऐसे में अब निर्धारित भाड़े के साथ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...