एक करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा जवाली अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

सिविल अस्पताल ज्वाली में अब लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों को हर समय पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी। अब सिविल अस्पताल जवाली में ज्वाली की जनता के लिए जल्द ही एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है इस प्लांट की क्षमता 960 एलपीएम होगी ऑक्सीजन की इस मात्रा से 195 बैड को ऑक्सीजन दी जा सकेगी।

ऑक्सिजन फ्लो रेट फाइव एलपीएम होगा जिससे हर मरीज को बेहतर स्पीड में ऑक्सीजन मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले सिविल अस्पताल में हर बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए 22 लाख की लागत से पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जोकि अब अंतिम चरण में है। लेकिन अब अस्पताल परिसर में ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने से हॉस्पिटल में कभी भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और हर समय मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर का इस प्लांट के लगाने के लिए धन्यवाद किया है। देश के प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने प्रदेश सरकार के समक्ष ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की पेशकश की थी । जिसमें सिविल अस्पताल ज्वाली को प्लांट लगाने के लिए चयनित किया गया। यह प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा। जिसमें अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है।

एसएमओ डा. अमन ने यह कहा

अस्पताल के एसएमओ डा. अमन ने बताया कि ज्वाली अस्पताल में जल्द ही एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल परिसर में प्लांट के लिए जगह का ब्यौरा मांगा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में भूमि है जल्द ही भूमि का विवरण सरकार को भेजा जा रहा है।

यह बोले विधायक

विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जवाली अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाना प्रदेश की जयराम सरकार की जवाली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनके प्रयासों से जवाली अस्पताल को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के लिए चयनित किया गया है। अब लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत का कभी भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...