
दुराना – नवीन गुलेरिया
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हाल ही में पूर्व मंत्री चौधरी कुमार की कांग्रेस पार्टी में भिन्न भिन्न पदों पर हुई ताजपोशी एवं जनसभाओं में उमड़ी भीड़ को देखकर कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी उत्साहित होकर पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने केलिए जनता से संपर्क साधने में जुटी गए हैं।
चौधरी चंद्र कुमार स्वयं भी बिना समय गंवाए पुराने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप बहुत से लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने लग पड़े हैं।
अतः अब लगता है कि ज्वाली विधानसभा के मतदाताओं ने चौधरी चंद्र कुमार को पूर्व में किए गए विकास के आधार पर जीता कर विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है।
