ऊना में भरे जाएंगे सेल्समैन के इतने पद, 14 को होगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सेल्स मेन/अकाउंटेंट के 20 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीकॉम, एमकॉम और किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 21 से 32 वर्ष और वेतन 14 से 18 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 81466-72101 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...