ऊना में भरे जाएंगे शास्त्री अध्यापकों के 24 पद, देखिए लिस्ट में है किसका नाम

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिले में शास्त्री अध्यापकों के 24 पद भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित 24 शास्त्री अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना को भेजी गई है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों में रवि कुमार (कलरूही), पूजा रानी (झम्बर), ज्योति शर्मा (बेरी, धुंदला), मुकेश कुमार (डंगोली), सुरेंद्र कुमारी (डुमखर), नीलम कुमारी (मवा कहोलां), शिवानी देवी (84 पौड़ियां ऊना), राजेश कुमार (राजपुर जसवां), नमित कपाटिया (धलवाड़ी), कल्पना देवी (जीतपुर बहेड़ी), तरुण (लोअर बसाल), नीलम कुमारी (तनोह), सरवन कुमार (खरोल), दिनेश कुमार व सुनील कुमार (जिला हमीरपुर), अशोक कुमार (जिला बिलासपुर), चन्द्रशेखर व वीरेन्द्र सिंह (जिला शिमला), अशोक कुमार (जिला चम्बा), संजीव कुमार (जिला कांगड़ा), मीरा देवी, प्रियंका व अमित कुमार (जिला मंडी) व रवि कुमार (जिला सोलन) शामिल हैं।

शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापन उनके कार्यालय में 29 सितम्बर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि 29 सितम्बर को सुबह 10 बजे वे अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं सत्यापित प्रतियों सहित उनके कार्यालय में उपस्थित हों।

उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्रों में मैट्रिक मूल प्रमाण पत्र, प्लस टू का मूल प्रमाण पत्र, टैट प्रमाण पत्र, शास्त्री का प्रमाण पत्र, हिमाचल का प्रमाण पत्र, नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र जोकि खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए, रोजगार कार्यालय के कार्ड की प्रति व अन्य शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र होने आवश्यक हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...