ऊना में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्‍या मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए पंजाब से दो लोग

--Advertisement--

Image

ऊना – रजनीश ठाकुर

हरोली ब्लाक कांग्रेस के महासचिव रविन्द्र सिंह सेठी की पांच लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल रविन्द्र सेठी को गोली मारने के बाद ये लोग उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे, जिस कारण पुलिस के राडार में ये लोग आसानी से आ गए। हालांकि घटना में पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

फिलहाल दो आरोपित पुलिस द्वारा पकड़े जाने से इस मामलें में अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी तीन आरोपित भी सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि अभी तक हत्या के कारण का भी पता नही चल पाया है।

नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि ये हत्याएं सोची समझी साजिश हैं। उन्‍होंने कहा कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह लड़खड़ाई है कि सरेआम कोई गोली मारकर चला जाता है। कैसे ये पांचों लोग बंदूक साथ में लेकर घूम रहे थे। पुलिस व कानून व्‍यवस्‍था कहां है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस ये सब बर्दाश्त करने वाली नहीं है। उन्‍होंने दो दिन पहले कार हादसे में मारे गए दो कार्यकर्ताओं की भी मौत की न्‍यायिक जांच करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...