ऊना में अम्‍ब प्‍लेटफार्म के पास हिमाचल एक्‍सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत, धड़ से गर्दन हुई अलग

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के रेलवे स्टेशन अम्ब के प्लेटफार्म के पास एक युवक की हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर जिस तरह से युवक की ट्रेन से कटकर गर्दन धड़ से अलग हुई है। प्रथम दृष्टया से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक युवक की उम्र 22 से 25 वर्ष लग रही है। लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना रात करीब 8:35 बजे की है जब हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन अम्ब रेलवे स्टेशन से चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन के लिए निकली ही थी कि इसी बीच प्लेटफार्म के करीब 100 मीटर आगे उक्त युवक ट्रेन के नीचे आकर कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और मृतक का शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम अस्पताल भेज दिया।

उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली है। हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

ऊना अम्‍ब रेलवे ट्रैक पर बीते एक माह में ही तीन से चार हादसे हो चुके हैं। लोग लापरवाही से जान गंवा रहे हैं। मनाही के बावजूद कई लोग रेलवे ट्रैक को क्रास करते हैं। ट्रेन के आने का आभास न होने के कारण क्रासिंग के दौरान इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...