ऊना पटाखा फैक्‍ट्री धमाके का मुख्‍य आरोपित पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

ऊना के बाथू में पटाखा फैक्‍ट्री धमाके के मामले का मुख्य आरोपित वीरवार को ऊना पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

एसआइटी ने बाथू कांड के मुख्य आरोपित को महाराष्ट्र के शिरडी के पास से गिरफ्तार किया था और उसे लेकर वीरवार को एसआइटी की टीम हरोली पहुंची है। थाना हरोली से पुलिस ने आरोपित रोहित सूरी निवासी नंगल पंजाब को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपित को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

अब तक इस मामले में चार आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। इसी मामले में अब एक और मुख्य आरोपित निखिल सोनी की एसआइटी को तलाश है। इस मामले में अभी और भी आरोपित पुलिस के रडार पर हैं, जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

एसआइटी लगातार अन्‍य राज्यों में दबिश देकर आरोपितों की धरपकड़ कर रही है, जबकि मुख्य आरोपित को पकड़ने में पुलिस को दस दिन का समय लग गया और अभी भी इस मामले में गिरफ्तारियां जारी हैं। मंडलायुक्त की ओर से भी इस मामले में जांच जारी है। सोमवार को मंडलायुक्त भी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगे।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और अभी इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...