उफ यह गर्मी… कांगड़ा के प्रसिद्ध गुप्त गंगा धाम की जलधारा भी सूखी, तड़प रहीं मछलियां

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

प्रदेश में पड़ रही भयंकर गर्मी से जहां हर कोई परेशान है। इस गर्मी से मनुष्य क्या पशु पक्षी भी नहीं बच पा रहे है। हर घर में कोई एक दूसरे दिन बीमार पड़ रहा है। भयंकर गर्मी के आलम के चलते हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के प्रसिद्ध गुप्त गंगा धाम की जलधारा सूख गई है। भयंकर गर्मी की वजह से यह नौबत आई है।

आलम यह है कि अब तालाब में पानी खत्म होता जा रहा है। लिहाजा मछलियां तड़प रही हैं। हालात ऐसे रहे तो आने वाले दिनों में और परेशानी झेलनी होगी। यहां श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक स्नान करते आए हैं। अधिकांश श्रद्धालु गंगा धाम में स्नान के बाद ही माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर जाते हैं।

गुप्तगंगा धाम के प्रबंधक तरसेम गुलेरिया ने बताया कि जलधारा सूख जाने की वजह से यह नौबत आई है। जो पानी इस समय तलाब में मौजूद है, उसी में ही मछलियों की रक्षा की जा रही है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में अगर जलधारा में पानी नहीं आता है, तो मछलियों के मरने की नौबत आ सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...