उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने वन विभाग के सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

--Advertisement--

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने 15 लाख से बनने वाले वन विभाग के सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास।

शाहपुर,10 दिसंबर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने वन विश्राम गृह लपियाणा के परिसर में वन विभाग के 15 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का नींव पत्थर रखा।

स्थानीय लोगों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक भवन के बन जाने से स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। वह अपने छोटे-मोटे कार्यक्रम यहाँ पर कर सकते हैं।

यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से इलाके में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की फीडबैक ली तथा उचित दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मनेई बाजार में स्पीड ब्रेकर तथा डीएवी स्कूल के लिए रास्ता बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के आदेश दिये।

उन्होंने कहा कि कम वोल्टेज की समस्या से निजात हेतु शाहपुर-लंज विद्युत योजना के अंतर्गत 33 केवी की नई एचटी लाइन डाली जा रही है जिसपर 3.84 करोड़ रुपये व्यय होंगें।

इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु भरुपलाहड़ में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 63 केवीए कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मनेई-परगोड़ पेयजल योजना के विस्तारीकरण पर 3.29 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी और इसके पूरा हो जाने पर चंगर क्षेत्र की चार पंचायतों के 20 गांवों के हजारों लोग लाभान्वित होंगें ।

ये रहे उपस्थित

एसीएफ दौलत राम, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह राणा, नायब तहसीलदार डीसी राणा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीएमओ शाहपुर डॉ कविता ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत रमेश शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, प्रधान मनेई निशा देवी, उपप्रधान वीरेन्द्र राणा, सुर्जन सिंह, निर्मल, विक्रम पटियाल, रेखा चैधरी, उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...

जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में...

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...