उपायुक्त ने पासु सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

--Advertisement--

Image

उपायुक्त ने निर्माणाधीन कार्य का लिया जायजा

धर्मशाला, 12 अगस्त –

धर्मशाला की पासु सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कृषि मंडी उपज समिति के अधिकारियों को दिए गए हैं। इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शुक्रवार को निर्माणाधीन पासु सब्जी मंडी का निरीक्षण भी किया इसके साथ ही चरान खड्ड की सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया गया।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पासु सब्जी मंडी का निर्माण कार्य अगस्त माह में पूर्ण करने के कहा गया है ताकि किसानों को सब्जी मंडी का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी निर्मित होने से किसानों तथा आढ़तियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में पेयजल, विद्युत की भी उपयुक्त व्यवस्था की जाए इसके साथ सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते को बेहतर बनाया जाए ताकि वाहनों की आवाजाही में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

इसी तरह से मिलवा अनाज मंडी के निर्माण कार्य को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मिलवा अनाज मंडी का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर किसानों को अपने उत्पाद बेचने की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन दोनों ही कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि निर्माण कार्य समयबद्व पूरा हो सके। उपायुक्त ने कहा कि सब्जी मंडी में खोखों के सामने शेड भी निर्मित किए जाएं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में किसानों को उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसानों को नजदीकी क्षेत्रों में ही कृषि उत्पाद विक्रय करने की सुविधा मिल सके इससे किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा तथा समय की बचत भी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...