उपायुक्त ने किया अपनी हट्टी का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

ऐप पर खरीद सकेंगे स्थानीय उत्पाद; सात फरवरी तक मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, हरसंभव मदद का किया वादा

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डाक्टर निपुण जिंदल ने अपनी हट्टी का वर्चुअल उद्घाटन किया। अपनी हट्टी ऐप के संस्थापक अनुभव शर्मा एक कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। इससे पहले वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। ऐप का उद्घाटन करने के दौरान डाक्टर निपुण जिंदल ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। इसमें स्थानीय लोगों को मौका मिलेगा।

उपायुक्त ने अनुभव शर्मा को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अनुभव शर्मा ने कहा कि महामारी के दौरान वह घर आकर ऑनलाइन काम करने लगे थे। इस दौरान उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न कुछ ऐसा किया जाए, जिसमें अपने रोजगार के अलावा दूसरों को भी रोजगार दे सकूं।

दो वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपनी हट्टी की स्थापना की। अनुभव शर्मा ने कहा कि अपनी हट्टी एक प्लेटफॉर्म है, जिसे स्टार्टअप हिमाचल द्वारा मान्यता दी गई है और आईआईटी मंडी द्वारा इनक्यूबेशन किया गया है। अपनी हट्टी के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय कारीगर अपने उत्पाद जैसे शॉल, चद्दर, पट्टू, टोपी, चंबा रुमाल, विभिन्न प्रकार की चाय पत्ती, चॉकलेट, स्थानीय शहद, बांस से बने मॉडल देश के विभिन्न भागों में ऑनलाइन पहुंच जाएंगे।

इस प्लेटफार्म के माध्यम से हर व्यापारी को अपने सामान ऑनलाइन बेचने का मौका मिलेगा। वर्चुअल मीट में भाजपा के जिला अध्यक्ष वह केसीसी बैंक के निर्वाचित डायरेक्टर चंद्रभूषण नाग भी विशेष रूप उपस्थित रहे। अनुभव शर्मा ने जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुन जिंदल, एसडीएम नगरोटा बगवां, डाक्टर शशिपाल नेगी, एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, एसडीम सुजानपुर डाक्टर हरीश गज्जू, जिला अध्यक्ष भाजपा चंद्र भूषण नाग का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

अपनी हट्टी में मंगलवार सात फरवरी 2022 तक 50 प्रतिशत छूट डिस्काउंट रहेगी। इस टीम में अनुभव शर्मा, अनन्या सिंह, सोहन लाल, कुणाल भोंसले, आयुष शर्मा, रिया सेठ, अदम्य शर्मा, अभिनय शर्मा और सुरभि डोगरा ने योगदान दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...