उपमंडल सरकाघाट की बल्द्धाडा तहसील में वीकेंड बाजार बंद का असर देखने को मिला

--Advertisement--

Image

सरकाघाट नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की बल्द्धाडा तहसील के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मकसद से वीकेंड बाजार बंद का असर भाम्बला ,बतैल ढलवान आदि कस्बों में देखने को मिला !

लेकिन उपमंडल में कई स्थानों पर सब्जी और दूध की दुकाने खुली रही ! ग्राम पंचयत भाम्बला , बल्द्धाडा , ढलवान क्षेत्र की जनता ने समझदारी दिखाई और लोग बहुत ही कम घरों से बाहर निकले ! बाजार पूरी तरह सुनसान रहे !

कई स्थानों पर तो डेली स्टोर भी बंद दिखे ! इसके अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में वीकेंड बंद का असर मिला-जुला देखने को मिला ! भाम्बला और बल्द्धाडा में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे ! केवल मात्र फल, सब्जियों और दवाइयों की दुकाने ही खुली रही !

व्यापारियों ने सरकार व प्रशासन के आदेशों की पालना करते हुए दुकानों को बंद रख कर बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने में सार्थक सहयोग दिया ! जिसमें वीकेंड बाजार बंद का असर रविवार को भी देखने को मिला !

माहौल लॉकडाउन की तरह रहा ! अधिकांश गलियां, चौक-चौराहे सुनसान दिखे ! सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी काफी कम रही ! इसके साथ बसों की आवाजाही भी ना के बराबर ही रही ! बाजारों में बेवजह कोई भी घूमता हुआ या टहलता हुआ नहीं पाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...