उन्नीस वर्ष वीत गए नहीं बना राजू का घर, मौत के साए में जिंदगी गुजारने को मजबूर है राजू

--Advertisement--

छोटे से लेकर बड़े अधिकारीयों व नेताओं के मिले सिर्फ आश्वासन, उपायुक्त मंडी से भी मिला आश्वासन।

मंडी – अजय सूर्या

जिला मण्डी के उपमंडल सुंदर नगर में एक परिवार राजू का है जो हर समय मौत के साए में जिंदगी गुजारने को मजबूर है। राजू का परिवार 2004 से तिरपाल लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा है और हर मौसम में उनको अपनी जान का खतरा बना रहता है।

उन्होंने अपने क्षेत्र के हर छोटे से लेकर बड़े अधिकारी व नेता तक सभी का दरवाजा खटखटाया परन्तु उनको निराश ही हाथ लगी।

सुंदर नगर प्रशासन के द्वारा 2004 में ज़ब इन लोगों को घर से बेघर किया गया था और जिसके बदले में सुन्दर नगर प्रशासन के द्वारा इन लोगों को मुहाल देहरी गांव देहरी डाकघर चतरौखडी तहसील सुन्दर नगर नजदीक महामाया मंदिर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन अस्थाई तौर पर रहने के प्रदान की गई थी जो आज तक इनकी नहीं हुई।

आज भी राजू व उसका परिवार भूमिहीं है क्युकि जहाँ वो तिरपाल के नीचे रहते हैं वो भूमि सरकारी है जिसे सरकार कभी भी खाली करने को कह सकती है ।

राजू के परिवार में कुल चार लोग है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है की हम अपना घर बनाए कहां क्युकि उनके पास मलकियत जमीन तो है ही नहीं।

इस मामले को एक जन पक्ष मेल में 31अक्टूबर 2008 को प्रकाशित किया गया था। ज़ब इस मामले को देख रहे तहसीलदार डी आर चंदेल से इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस केस से सबंधित सारे दस्तावेज उपायुक्त मण्डी को भेज दिए गए है। लेकिन मण्डी प्रशासन के द्वारा इस मामले आजतक गंभीरता से नहीं लिया गया है।

19 वर्ष बीत जाने के बाद राजू के साथ बेघर हुए लोगों को आशियाना बनाने के लिए जिला प्रशासन व सरकार के द्वारा जमीन दे दी गई है लेकिन राजू के परिवार को आजतक जिला प्रशासन मण्डी व हिमाचल प्रदेश सरकार से मकान बनाने के लिए भूमि नहीं दी जा रही है।

इस मामले को लेकर राजू व परिवार वालों ने सोमवार को जिला मण्डी उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें राजू के परिवार व ग्राम वासियों ने उपायुक्त मंडी व हिमाचल प्रदेश सरकार को मिडिया के माध्यम से याद दिलाई गई कि वह लोग भी भूमिहीन हैं उनको भी घर बनाने के लिए भूमि की जरूरत है लेकिन इन लोगों को आज तक कोई भूमि नहीं दी गयी है।

राजू के परिवार वालों व गांव के लोगों के साथ मिलकर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी को एक मांग पत्र दिया जिसमें राजू व परिवार वालों ने सरकार से मांग की हैं कि उन्हें जल्द से जल्द आशियाना बनाने के लिए भूमि दी जाए ताकि हम लोग अपने घर में सुरक्षित और खुशी से जीवन व्यतीत कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...