उदयपुर में हुई हत्या के विरोध में कांगड़ा में हिंदू समाज के लोगो द्वारा विरोध प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

पिछले कल राजस्थान के उदयपुर में हुई एक दर्जी की दुकान करने वाले युवक कन्हैया की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश के हिंदुओं में मुस्लिम जिहादी कट्टरपंथियों के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है।

इसी के चलते आज कांगड़ा में हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा कन्हैया की हत्या में इंसाफ के लिए आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली तहसील चौक कांगड़ा से होते हुए नेहरू चौक से होकर कॉलेज रोड से बस स्टैंड होते हुए वापिस तहसील चौक आकर खत्म हुई।

इस दौरान भारी संख्या में युवकों समेत कई लोगो ने एकत्र होकर मुस्लिम जिहादी कट्टरपंथियों के प्रति रोष प्रकट किया। इस दौरान उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज इस मामले में इंसाफ करने व हत्या में शामिल दोनो जिहादी युवकों को फांसी देने की गुजारिश की गई।

ये रहे मोजुद

इस विरोध में रमेश भरमौरी, नरेंद्र त्रेहन सारांश महाजन, मुनीश बाहरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बरार, समाजसेवी मनीष शर्मा, समाजसेवी श्याम वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, मयंक महाजन, रेखा चौधरी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...