उत्तराखंड मे हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त – दिल्ली सी एम अरविंद केजरीवाल

--Advertisement--

Image

देहरादून, अतुल उनियाल 

उत्तराखंड राज्य में आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियों के साथ ही आम आदमी पार्टी भी चुनावी मूड में गयी है। इसी क्रम आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, रविवार को देहरादून पहुचे।

उत्तराखंड की जनता को लुभाने के लिए हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त, हर घर 24 घंटे बिजली और पुराने घरेलू बिल माफ की घोषणा कर दी।

साथ ही किसानों को फ्री में बिजली देने का एलान किया 

जी हां, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बीते दिन 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी बिजली का बिल जमा करने का प्रस्ताव तैयार कर रही हैं। जिसके बाद ही बिजली माफ का मुद्दा राजनीतिक मुद्दा बन गया, जिसे अब भुनाने को लेकर सभी पार्टियां जुगत में जुट गई है। इसी क्रम में देहरादून पहुचे अरविंद केजरीवाल ने सत्ता पर काबिज होते ही प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक बिजली माफ करने का वादा कर दिया।

चुनाव से 6 महीने पहले भाजपा ने प्रदेश में 100 यूनिट बिजली देने का वादा किया ऐसे में एक बड़ा सवाल यही है कि वह क्या लोगों को बिजली फ्री में दे पाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि जब भाजपा सरकार ने बिजली फ्री देने की घोषणा की। उसके बाद उनके मन में शंका थी कि भाजपा, उत्तराखंड वासियों को बिजली फ्री दे पाएंगे या नहीं। जिसके बाद उन्होंने 24 घंटे के भीतर ही मन बना लिया कि वह खुद उत्तराखंड को मुफ्त में बिजली देंगे।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी कर्नल कोठियाल को चेहरा बना रही है। कर्नल कोठियाल के पार्टी में जुड़ने से आम आदमी पार्टी का स्तर उत्तराखंड में इस पर काफी हद तक बढ़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...