उत्तराखंड- भारी बारिश से चकराता,देहरादून मे बादल फटा

--Advertisement--

Image

देहरादून, अतुल उनियाल

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद तबाही की खबरें भी सामने आने लगी है। जैसा की पहले ही से उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पहाड़ के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की सूचना मिल रही है। भारी बारिश के बाद से अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने की खबर है।

प्रदेश में लगातार कई दिनों से बादल फटने की खबर भी सामने आ रही हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी के बाद अब देहरादून के चकराता से बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि कतराता में अतिवृष्टि के साथ ही बादल फटा है। चकराता तहसील के बिजनू के पास बिजनाड छानी में बादल फटने से तबाही की खबर है।

बताया जा रहा है कि इससे कोल्हा गांव में मकान ध्वस्त हो गया। फिलहाल 4 लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर रवाना हो चुकी है. पूरे उत्तराखंड मे पहाड हो या शहर हर जगह कल से भारी बारिश हो रही है और तापमान मे भी गिरावट देखने को मिल रही है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षा संकट में, युवा बेरोजगार; हिमाचल बजट 2026-27 ने सरकार की असलियत उजागर

जनविरोधी बजट में शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के मुद्दे...

हिमाचल का पारंपरिक पकवान अब मेलों की शान, जायका मजेदार, खुशबू असरदार

हिमखबर डेस्क मक्की की रोटी और सरसों दा साग यह पंजाब...

शिमला में दो समुदायों के बीच बड़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात; जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों...