उत्तराखंड ब्रेकिंग – दीप्ति रावत भारद्वाज बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री

--Advertisement--

Image

उत्तराखंड,अतुल उनियाल

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है कार्यकारिणी में उत्तराखंड से पूर्व राज्य मंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया।

उत्तराखंड में पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है दीप्ति रावत इससे पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुकी है।

दीप्ति रावत भारद्वाज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत की, वे वर्ष 2002 -2003 में दिल्ली विश्वविद्यालय के महासचिव चुनी गई। दीप्ति रावत भारद्वाज का राजनीतिक जीवन विद्यार्थी परिषद से शुरू होकर भाजपा मेन बॉडी और महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में है दीप्ति रावत विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर भी रही।

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में दीप्ति रावत मात्र 25 वर्ष की आयु में चौबट्टाखाल की सीट से भाजपा प्रत्याशी भी रही। दीप्ति के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत होने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सभी नेताओं द्वारा दीप्ति को बधाई दी जा रही है।

दीप्ति रावत भारद्वाज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में शिक्षा एवं उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...