उच्च वेतनमान वंचित कर्मचारी आर एस बाली से मिले

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 3-1-2022 को छठे वेतन आयोग को हिमाचल में लागू किया गया। इसमें वर्ष 2012 में दिए गए वितिय लाभ को समापत किया गया। बाद में राईडर में फसे कर्मचारियों के विरोध के बाद सरकार द्वारा 6-9-2022 को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं (संशोधित वेतन) प्रथम संशोधन नियम,2022 लागू किया गया।

जिसमें 3-1-2022 तक नियमित सभी कर्मचारियों को उच्च वेतनाम का लाभ दिया गया। इसमें पहली समस्या यह उतपन होती है कि 3-1-2022 के बाद नियमित कर्मचारियों को उच्च वेतनाम कब मिलेगा, दूसरी सरकार द्वारा 28-12-2021 की अधिसूचना के तहत जो भी अनुबंध कर्मचारी जिनके 2 साल 30-9-2021 को पूरे हो गय है उन्हे नियमित किया गया।

लेकिन इसमें कुछ विभाग ने नियमतिकरण के आदेश 3-1-2022 तक या इससे पहले कर दिये (क्लर्क शिमला सचिवालय, पटवारी राजस्व विभाग शिमला आदि) लेकिन कुछ विभाग ने 3-1-2022 के बाद नियमतिकरण के आदेश किए।

एक ही अधिसूचना से नियमित हुए कर्मचारियों में कुछ 3-1-2022 तक नियमित हो जाने के कारण उच्च वेतमान की श्रेणी मे आ गए और जिनके नियमतिकरण के आदेश 3-1-2022 के बाद हुए वह इसमें नहीं आ रहे है, जिससे एक ही श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में लगभग 13500 की वेतन विसंगति उतपन हो गई।

इसमे सभी अधिक नुकसान उन कर्मचारियो को हुआ जिनकी वेसीक पेय पिछले स्केल के हिसाब से 5910+GP1900/1950/3000 होती थी व दो वर्ष की नियमित सेवा के बाद इन्हे 10300+3200/4200 वाला पे स्केल मिलता था।

बहुत से युवा क्लर्क,वन रक्षक,पटवारी आदि पदो पर इसी 10300+3200 पे स्केल के लिए भर्ती हुए थे लेकिन उन्हे क्या पता था कि 4-5 वर्ष जब तक अनुबंध व नियमतिकरण के दो वर्ष पूरे होंगे इसे समाप्त कर दिया जाएगा।अब ऐसे सभी युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है।

अगर इस तरह से वेतन मे इतनी विसंगति कर दी जाएगी तो नये हो रहे युवाओं का मनोबल भी कम होगा।हमरा संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है, व संविधान के Article 39 में Equal Pay for equal work for both men and women का प्रावधान है।

इसलिए इस तरह की वेतन विसंगति सरकार को दूर करनी चाहिए व आने वाले समय में इन पदो पर भर्ती होने वाले युवाओं को भी सरकार को ध्यान में रखना चाहिए।

इस संदर्भ में आर एस बाली जी ने कर्मचारियों की बात को अच्छे से सुना और इस वेतन विसंगति को जल्द हल करने के बारे में कहा और साथ ही कर्मचारियों को इस बारे शिमला भी बुलाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...