इस दिन से करवट बदलेगा मौसम, क्या इस बार भी होगी बारिश-बर्फबारी, जानिए

--Advertisement--

शीतलहर और कोहरे को लेकर विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, पर्यटकों को बर्फबारी संभावित इलाकों में न जाने की सलाह

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में शनिवार से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। विभाग ने इस दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम के खराब होने का असर समूचे प्रदेश में एक जैसा देखने को मिलेगा। हालांकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घनघोर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान शीतलहर का असर भी देखने को मिलेगा। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि 13 जनवरी से एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा।

विभाग के इस अलर्ट के बाद बर्फबारी संभावित इलाकों में प्रशासन और पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति सहित बिजली बोर्ड को सजग रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने पर्यटकों को भी हिदायत दी है कि वे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सफर न करें। सडक़ें बाधित होने से उनके फंसने की संभावना बन सकती है।

गौरतलब है कि मौसम में बदलाव वीकेंड पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों के बर्फ देखने के लिए हिमाचल आने की संभावना है। मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहुल-स्पीति, किन्नौर समेत अधिक ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार शुक्रवार देर रात से मौसम में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे जबकि शनिवार और रविवार को पूरा दिन मौसम खराब बना रहेगा। उधर, तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...