
मंडी – नरेश कुमार
सुंदरनगर उपमंडल में महादेव पेट्रोल पंप के समीप एक स्कूटी सवार युवक की ट्रैक्टर के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिस कारण स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम एक युवक स्कूटी पर सवार होकर धनोटू से महादेव की ओर जा रहा था, लेकिन जैसे ही युवक महादेव पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तो उसकी सडक़ किनारे खड़े ट्रैक्टर के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सहायता से युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में करवाया गया। सीसीटीवी कैमरा में हादसे का पूरा वाकया कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
