
इंदौरा – शम्मी धीमान
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत च्लोह गांव भरलाड के रहने वाली शारदा देवी व उनका परिवार जर्जर हालत में रहने को मजबूर है। शारदा देवी के मकान की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि बरसात होने की वजह से उनका मकान किसी खतरे से खाली नही है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते मकान ध्वस्त हो चुका है जो कि किसी भी समय गिर सकता है।
शारदा देवी ने बताया कि उनके परिवार में 7 सदस्य हैं। जो वर्तमान में बीपीएल की सूची में है लेकिन बीपीएल मे वह नामात्र है। न ही उनको सरकार से कोई आर्थिक मदद मिली है और न ही प्रशासन से और मदद मिली है। जिससे वह आर्थिक तौर पर टूट चुके हैं।
शारदा देवी व उनके परिवार ने सरकार से लगाई आर्थिक मदद की गुहार
ग्राम पंचायत च्लोह गांव भरलाड के रहने वाली शारदा देवी व उनका परिवार खतरे में रहने के लिए मजबूर है उन्हे इस बात का अंदाजा भी नहीं की उनका मकान बरसात होने की वजह से किसी भी समय गिर सकता है।
बता दें कि शारदा देवी के परिवार में उनका पति , चार बच्चे , तथा उनकी सास है और उनकी सास भी अपंग है जो कि जर्जर हालत में रह रही है। शारदा देवी तथा उनके परिवार ने सरकार से समय रहते आर्थिक मदद की गुहार लगाई है क्योंकि उनके मकान की बेहद जर्जर हो चुकी है।
