इंदोरा: 41 वर्षीय व्‍यक्ति की लाश बरामद होने से इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

Image

इंदोरा- शम्मी धीमान

पुलिस थाना डमटाल के तहत गांव भदरोआ में 41 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस तरह अज्ञात शव मिलने से स्‍थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भदरोआ में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है कि यह शव किसका है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।

लोगों में दहशत का माहौल है कि क्‍या इस शख्स को किसी ने मारकर यहां फेंक दिया है या यह कोई हादसा है। लेकिन सार्वजनिक स्‍थल पर इस तरह से शव मिलने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। पंजाब से सटे क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...