इंदोरा में शराब के ठेके के सेल मैन से हुई मारपीट मामला दर्ज

--Advertisement--

इंदोरा में शराब के ठेके के सेल मैन से हुई मारपीट मामला दर्ज, पुलिस के आगे बदमाशों की चापलूसी हुई फेल, जाँचकर्ता बोले, पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद आरोपीयों पर होगी कार्यवाही ।

इन्दौरा – व्युरो

बीती रात को उपमंडल इंदोरा के अंतर्गत पढ़ते गांव गदराना में शराब के ठेके पर देर रात 9 बजे मारपीट का मामला सामने आया है !

इस ठेके पर तैनात सेलमैन के साथ उपमंडल फतेहपुर के शराब के ठेके के कुछ करिंदो ने मारपीट की। उसके बाद वे पीड़ित सेलमैन की कार में वहां के ठेके की शराब की बोतले रखकर रफूचक्कर हुए।

उसके बाद उन्होंने पीड़ित सेलमैन को फंसाने के चक्कर में शराब से लोड उसी की कार को रैहन पुलिस चौकी ले गए और उन्होंने वहां की पुलिस टीम से कहा कि उन्होंने शराब सहित इस कार को पकड़ा है।

रैहन की पुलिस टीम को इन लोगों पर जब शक हुआ तो पुलिस ने मामले कि गहनता से जांच की तो मामला दर्ज करने से मना कर दिया। वहीं पीड़ित ने देर रात को इंदौरा हस्पताल में अपना मेडिकल करवाकर मामला दर्ज करवाया।

इस संबंध में जब इंदौरा पुलिस में जांच कर्ता सब इंस्पेक्टर नरेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला ध्यान में आया है और पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा है कि पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...