आरोपितों को परोस रहे चिकन बिरयानी, पीडि़तों से मांग रहे सुबूत, ऐसे हैं पुलिस के हाल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हत्या, दुष्कर्म व चोरी के बड़े मामलों में लीपापोती करना लगता है मंडी जिला पुलिस की फितरत बन गई है। यहां आरोपितों को सार्वजनिक स्थलों पर चिकन बिरयानी परोसी जा रही है और मामला दर्ज करने के लिए पीडि़तों से सुबूत मांगे जा रहे हैं।

सराज हलके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जंजैहली के क्लर्क पदम सिंह मौत मामले में पुलिस व जांच अधिकारी डीएसपी करसोग ने गलतियां कीं। पदम सिंह का शव मिलने के बाद स्वजन इसे हत्या का मामला बताते रहे। पुलिस से हत्या का केस दर्ज करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन जांच अधिकारी करीब 20 घंटे तक पदम सिंह के स्वजन से सुबूत मांगते रहे।

स्वजन फरियाद लगाते रहे कि सुबूत जुटाना पुलिस का काम है न की उनका, मगर जांच अधिकारी ने उन्हें अनसुना कर दिया। पुलिस के उच्च अधिकारी भी इस मामले में 20 घंटे तक तमाशबीन बने रहे। बात जब थाने के घेराव तक पहुंची तो उसके बाद नींद से जागे उच्च अधिकारी भी वहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह हलके की इस वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लेना उचित नहीं समझा। आरोपित सुबूत मिटाने का प्रयास करते रहे। अब सुबूत जुटाने के लिए पुलिस दर-दर भटक रही है।

वहीं, जोगेंद्रनगर के ज्योति मौत मामले से मंडी जिला पुलिस ने कोई सबक नहीं सीखा। ज्योति के मायके वाले एक माह तक पुलिस से उसका सुराग लगाने की गुहार लगाते रहे। पुलिस अधिकारी बात को अनसुना करते रहे। करीब एक माह बाद ज्योति का शव उसके घर से कुछ दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला था। क्षेत्र की जनता सड़क पर उतरी तो पुलिस अधिकारियों से कोई जवाब देते नहीं बना। इसके बाद पुलिस मुख्यालय को मामले की जांच सीआइडी को सौंपनी पड़ी।

कुछ माह पहले एक सिरफिरे आशिक ने भीड़भाड़ वाले भोजपुर बाजार के एक घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी थी। गत दिनों सरकाघाट के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र तो दूर शहरी क्षेत्रों में भी कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। अपराधियों के हौसले दिन-व-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...