आरसेटी में ब्यूटी पार्लर के निशुल्क कोर्स के लिए जल्द करें आवेदन

--Advertisement--

क्यूआर कोर्ड से डाउनलोड करें आवेदन पत्र और व्हॉट्सऐप पर भेजें

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क                    

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में जल्द ही 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बिलकुल निशुल्क होगा और प्रशिक्षण के दौरान खाना, कॉपी और पैन इत्यादि भी संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

संस्थान के निदेशक अजय कतना ने बताया कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन पत्र संस्थान की ओर से जारी क्यूआर कोड के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार इस आवेदन पत्र को भरकर व्हॉट्सऐप नंबर 9459650899 पर भेज सकते हैं।

इसके अलावा चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो साथ लाएं या व्हॉट्सऐप पर भेजें। एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवार एससी या एसटी का प्रमाणपत्र भी भेजें। निदेशक ने सभी इच्छुक एवं पात्र युवक-युवतियों से इस प्रशिक्षण कोर्स का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...