आबकारी विभाग ने बरामद की 52440 लीटर लाहन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला बिलासपुर, नूरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, ऊना, चंबा और कुल्लू में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 52440 लीटर लाहन बरामद की है।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में टास्क फोर्स टीमों और उड़न दस्तों का गठन किया है। राज्य भर में विभाग की 59 टीमें काम कर रही हैं।

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से टास्क फोर्स ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अभी तक कुल 240438 लीटर शराब जब्त की है। विभाग की विभिन्न टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों व प्रदेश के भीतर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की है।

आयुक्त ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टास्क फोर्स विभिन्न सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सीमावर्ती इलाकों व अवैध शराब के भंडारण में संलिप्त लोगों की निगरानी कर कारवाई कर रही है।

विभाग ने हाल ही में इन्हीं सूचनाओं के आधार पर चंबा जिला में अवैध रूप से भण्डारण की गई देशी शराब की 100 पेटियां बरामद करके आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...